विवाहिता से मारपीट व धमकी, पति पर केस
गोरखपुर, जुलाई 29 -- पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। पीपीगंज थाना क्षेत्र के जंगल झझवा टोला शुक्लपुरवा की एक विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने उसके पति के खिलाफ मारपीट, धमकी देने और घरेलू सामान बेच देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता सुमन ने बताया कि शादी के सात वर्ष हो चुके हैं और उसके तीन बच्चे हैं। आरोप है कि पति कृष्ण मोहन आए दिन मारपीट करता है और घर का अधिकांश सामान भी बेच चुका है। प्रताड़ना से परेशान होकर वह मायके में रह रही है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.