फतेहपुर, जनवरी 13 -- खागा। नगर के मानू का पुरवा निवासी एक महिला ने अपने पति व उसके परिजनों पर मारपीट, गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विवाहिता के अनुसार, वह लगभग छह वर्षों से मानू का पुरवा निवासी मो. इसराइल पुत्र स्व. मो. शाहिद के संपर्क में थी और दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। बीते साल 25 फरवरी को दोनों ने आपसी सहमति से निकाह कर लिया और कटोघन में किराये के कमरे में रह रहे थे। आरोप है कि कुछ दिनों से इसराइल कमरे पर नहीं आया, जिस पर वह बीती 11 जनवरी को अपना बैग लेकर उसके घर मानू का पुरवा पहुंची। महिला का आरोप है कि घर पर बातचीत के दौरान इसराइल के भाई इरफान व उसकी पत्नी अफरोज ने मिलकर उसके साथ गाली गलौज की और मारपीट की। साथ ही उसका बैग उठाकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.