इटावा औरैया, अप्रैल 12 -- जसवंतनगर। सिविल लाइन के नगला हरजू निवासी सुधीर कुमार ने बताया कि उसकी बहन नेहा की शादी नगला अर्जुन निवासी ऋषि कुमार के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति ऋषि कुमार बहन से मारपीट करता था। साथ ही उसका भाई तूफान सिंह व मां पुष्पा देवी भी प्रताड़ित करते थे। इस संबंध में कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका। 6 फरवरी को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे पंचायत के दौरान ससुराल पक्ष के लोगों ने अचानक आक्रामक रुख अपनाते हुए लाठी-डंडों और सरिया से हमला बोल दिया। आरोप है कि नेहा के गले में अंगोछे का फंदा डालकर उसे जान से मारने का प्रयास किया गया। बीच-बचाव करने पहुंचे सुधीर कुमार को भी आरोपियों ने बेरहमी से पीटा। घटना के बाद सुधीर अपनी बहन को कार से लेकर निकलने लगा तो आरोपियों ने ईंट-पत्थरों व डंडों से क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.