गोपालगंज, मई 8 -- फुलवरिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के गणेश स्थान मांझा गांव में गुरुवार को एक विवाहिता के साथ ससुराल वालों द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। घायल महिला रंजना देवी पत्नी राज कुमार साह का स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। पीड़िता ने इस मामले में थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें ससुर रामनरेश साह, सास रीता देवी व देवर चंदन कुमार गुप्ता को नामजद आरोपित बनाया गया है। थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि पीड़िता का पति राजकुमार गुप्ता खाड़ी देश दुबई में रहकर काम करता है। महिला अपने दो छोटे बच्चों के साथ घर पर रहती है। यह भी पढ़ें- विवाहिता से मारपीट में सास, ससुर व देवर नामजद आरोप है कि नामजद लोग अक्सर उसके साथ मारपीट करते थे। पीड़िता के अनुसार गुरुवार को आरोपितों ने लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमल...