हल्द्वानी, अगस्त 16 -- संतोष जोशी हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र के फतेहपुर में एक विवाहिता ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगा पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि उसकी शादी 23 अप्रैल 2024 को हुई थी। शादी में परिजनों ने अपनी सामर्थ्य से अधिक 22 से 25 लाख रुपये खर्च किए थे और लाखों का दान-दहेज दिया था। आरोप है कि ससुराल पक्ष की ओर से लगातार दहेज में कार की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाता था। विरोध करने पर गाली-गलौज और मारपीट की गई। पीड़िता ने अपने जेठ पर कमरे में जबरन घुसकर अश्लील हरकतें करने और पति का अन्य महिला से संबंध होने का भी आरोप लगाया है। एसएचओ सुशील जोशी ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...