बदायूं, जून 12 -- थाना क्षेत्र के कस्बा सखानूं में घरेलू विवाद के बाद विवाहिता से मारपीट, गालीगलौज और धमकी देने के आरोप में नगर पंचायत सखानूं के वरिष्ठ लिपिक जहीरुल समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अलापुर थाना क्षेत्र के कस्बा सखानूं के वार्ड नंबर तीन में घरेलू विवाद के मामले में नगर पंचायत सखानूं के वरिष्ठ लिपिक जहीरुल समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। राबिया पत्नी हफीजुल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चार जून को उनकी बेटी तय्यैवा फात्मा का घरेलू कामकाज को लेकर ससुराल पक्ष से विवाद हो गया था। यह भी पढ़ें- विवाहिता से मारपीट में नगर पंचायत के लिपिक समेत चार पर केस आरोप है कि इसी बात पर पति ग्यासउद्दीन, ससुर जहीरुल हसन, सास समीना और देवर सोहेल...