आगरा, अक्टूबर 6 -- सोरों कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता व उसके बच्चों से पति एवं अन्य ससुरालीजनों ने मारपीट की। उसकी लज्जा भंग कर दी और लाठी-डंडों से मारपीट कर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति, ससुर समेत पांच ससुरालीजनों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सोरों कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में एक विवाहिता ने बताया है कि घटना गत दो अक्तूबर की दोपहर एक बजे की है। उसके ससुर रतन पाल, सतीश कुमार, विनीत कुमार, विवेक कुमार, उसके पति विपिन निवासीगण घूरनपुर पुख्ता सोरों ने उसके साथ मारपीट की। उसकी लज्जा भंग कर दी। मारपीट में उसकी गर्दन समेत शरीर के कई हिस्सों में चोट लगी है। आरोपियों ने उसके दो बेटे एवं एक बेटी को भी लाठी डंडे व लोहे की रॉड से हमला कर लहूलुहान कर दिया। जान से मारने की धमकी भी द...