विवाहिता से मारपीट के आरोप में पति समेत चार पर केस
सुल्तानपुर, जुलाई 16 -- दोस्तपुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के कटघरापट्टी गांव की एक विवाहिता ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज को लेकर मारपीट और जान से मारने के प्रयास का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कटघरापट्टी निवासी ज्योति बिंद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि करीब चार वर्ष पूर्व उसकी शादी हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति अर्जुन निषाद दहेज की मांग को लेकर गाली-गलौज और मारपीट करता था। पीड़िता का आरोप है कि 10 जुलाई की रात पति ने जान से मारने का प्रयास किया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। विवाहिता ने यह भी आरोप लगाया कि गर्भवती होने पर पति ने जबरन दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया। साथ ही पति, सास फूलमती, ससुर त्रिलोकी और देवर भीम पर लगातार प्रताड़ित करने तथा रुपये की मांग करने का भी आरोप लगाया है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.