आगरा, मार्च 22 -- घरेलू हिंसा कर विवाहिता पर तलाक का दबाव बनाया जा रहा है। उसने पति सहित ससुरालियों पर लगातार शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। शाहनगर कॉलोनी शंकर गढ़ की पुलिया, शाहगंज निवासी शबनम उस्मानी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने तहरीर में बताया कि 7 अप्रैल 2012 को उसकी शादी खालिद निवासी शाहनगर कॉलोनी, शंकर गढ़ की पुलिया शाहगंज से हुई थी। तभी से उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। शबनम का आरोप है कि आरोपित ससुरालियों के खिलाफ 25 मई 2025 को एक मुकदमा दर्ज है, बावजूद इसके वह बाज नहीं आ रहे हैं। आरोप है कि पति खालिद लगातार उसे तलाक देने का दबाव बना रहा है। मना करने पर मारपीट करता है। ताजा घटना 20 जनवरी 2026 की है, जब वह बेटी के टीकाकरण को लेकर विवाद हुआ। आरोपित है पति ने उसके साथ बेरहमी से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.