विवाहिता से मारपीट कर जलाने का प्रयास
पीलीभीत, जून 29 -- पीलीभीत। उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले के ग्राम पंडरी निवासी नरगिस ने थाना अमरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसकी शादी करीब तीन साल पूर्व थाना अमरिया क्षेत्र के ग्राम सरैनी तिरकुनिया निवासी आमिर खां से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से पति के अलावा ससुर मुन्ने खां,देवर इमरान,सलीम,जिठानी गुड़िया,नंद नाजिश ने दहेज में पांच लाख रूपये की मांग करना शुरू कर दी। 25 जून 2026 को रात के समय ससुर ने उस पर तेल छिड़ककर आग लगाने का प्रयास किया। पति ने भी जान से मारने की धमकी दी। शोर शराबा होने पर आसपास के लोगों ने उसको बचाया। 26 जून को रात करीब 10 बजे दहेज की मांग को लेकर आरोपियों ने उसके साथ दोबारा मारपीट की। पति ने उसको तीन तलाक दे दिया। उसको दो बच्चों के साथ ससुराल से निकाल दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.