आगरा, मार्च 23 -- सहावर थाना पुलिस ने क्षेत्र के गांव गुडगुडी में विवाहिता से हुई मारपीट के मामले में ससुरालीजनों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। रिपोर्ट में लता पत्नी पवन कुमार निवासी गुडगुडी सहावर ने बताया है कि उसके पति दिल्ली रहकर काम करते हैं। घटना गत 20 मार्च की है। वह अपने घर पर खाना बनाने की तैयारी कर रही थी, तभी उसके ससुर राम किशोर शराब के नशे में पहुंचे और उससे गाली-गलौज करने लगे। जब उसने विरोध किया तो अन्य अन्य ससुरालीजन एकत्रित हो गए और उसे ही दोषी ठहराया। इसके बाद ससुर राम किशोर, देवर विपन कुमार, सास गीता, दादी सास जमालो ने लाठी डंडों से मारपीट कर उसे घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.