बुलंदशहर, दिसम्बर 1 -- एक विवाहिता के साथ ससुराल में उसके देवर ने डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने अपने पति पर एक रिश्तेदार महिला से अवैध संबंध होने, पिस्टल की बट से उसे पीटने और तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। देहात पुलिस ने आरोपी पति समेत अन्य ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली देहात की नई मंडी चौकी क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता विवाहिता ने एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसमें पीड़िता ने बताया है कि फरवरी 2024 में उसका निकाह जहांगीराबाद क्षेत्र के युवक से हुआ था। आरोप है कि निकाह के बाद पीड़िता का उत्पीड़न किया जाने लगा। ननद के शादीशुदा होने के बावजूद वहां पहुंचकर पीड़िता के साथ मारपीट एवं झगड़ा किया जाता था। पीड़िता ने आरोप लगाया कि 17 जनवरी 2025 की दोपहर देवर ने उसे डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया।...