पीलीभीत, दिसम्बर 19 -- पीलीभीत। थाना अमरिया क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने एसपी के आदेश पर थाना अमरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसकी शादी न्यूरिया क्षेत्र के एक गांव के निवासी विजय से 24 जुलाई 2023 को हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से उसके ससुराल पक्ष के पति के अलावा धर्मेद्र शर्मा,अजय शर्मा,ओमप्रकाश,गंगादेई,आयुषी उससे दहेज में बाइक और दो लाख रुपये की मांग करने लगे। 15 अक्तूबर 2025 को ओमप्रकाश उसके कमरे में घुस आया। आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। शिकायत करने पर पति और ससुर ने उसके साथ मारपीट की। 25 नवंबर को आरोपियों ने उससे स्टांप पर हस्ताक्षर करा लिए और ससुराल से निकाल दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...