सहरसा, अप्रैल 5 -- सत्तर कटैया, एक संवाददाता। प्रखंड के रकिया पंचायत अंतर्गत पैन्दाहा गांव में दहेज को लेकर विवाहिता के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बेला बगरोली निवासी पूनम देवी ने थाने में आवेदन देकर बेटी रजनी कुमारी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पंकज कुमार, रीना देवी सहित अन्य नामजद हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मारपीट में युवक जख्मी: प्रखंड के बिहरा थाना क्षेत्र के रकिया गांव में मारपीट की घटना में संतोष यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उनका इलाज सहरसा में चल रहा है। पीड़ित ने थाने में आवेदन देकर ललटू यादव सहित अन्य पर मारपीट का आरोप लगाया है। अपर थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...