विवाहिता से छेड़छाड़, दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
पीलीभीत, जून 17 -- पीलीभीत। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की निवासी महिला ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि 14 जून को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे वह अपने घर जा रही थी। तभी रास्ते में मोहल्ले के ही साकिब पुत्र अख्तर मियां ने उसे पीछे से बुरी नियत से पकड़ लिया और अश्लील हरकतें की। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। कुछ समय बाद आरोपी का भाई सादाब भी वहां पहुंच गया। दोनों भाईयों ने उसके साथ दोबारा मारपीट की। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। यह भी पढ़ें- विवाहिता से छेड़छाड़, दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.