पीलीभीत, अगस्त 15 -- पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के एक कॉलोनी की निवासी महिला ने कोर्ट के आदेश पर थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसकी शादी 11 फरवरी 2026 को थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम कढेला निवासी रामजी पुत्र रामआसरे के साथ हुई थी। शादी के बाद से पति के अलावा ससुर रामआसरे,सास कुंती देवी,देवर श्याम,नंद शीतल,नंदोई शिबम,चचिया ससुर कुंवरसेन ने दहेज में 15 लाख रूपये की मांग की। उसके देवर ने उसके साथ कई बार अश्लील हरकतें करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। शिकायत करने पर उसकी पिटाई की गई। नौ जून 2026 को ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट कर ससुराल से निकाल दिया। यह भी पढ़ें- गर्भवती विवाहिता को ससुराल से निकाला

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...