पीलीभीत, मार्च 8 -- पीलीभीत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि 3 मार्च की रात आठ बजे वह घर में अकेली थी। इस दौरान गांव का ही निवासी उसका देवर नीरज पुत्र मूलचंद उसके घर में शराब पीकर घुस आया। आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए अश्लील हरकतें की। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसके कपड़े फाड़ दिए। आरोपी ने उसके साथ मारपीट भी की। इस दौरान अचानक उसके पति घर पर आ गए। जिस पर आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सत्येंद्र कुमार ने बताया कि विवाहिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...