विवाहिता लापता, थाने में शिकायत
आदित्यपुर, जुलाई 16 -- आदित्यपुर। आदित्यपुर थाना क्षेत्र से एक विवाहिता के लापता होने का मामला सामने आया है। सातबहिनी, धीरजगंज, गम्हरिया निवासी नयन माजी ने अपनी पत्नी मुस्कान माजी उर्फ मुस्कान प्रमाणिक के लापता होने की शिकायत आदित्यपुर थाना में दर्ज कराई है। नयन माजी ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि उनकी पत्नी 11 जुलाई से घर से गायब है। खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है। नयन ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी के साथ उसके जीजा संजय प्रमाणिक का भी मोबाइल बंद है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी सरल स्वभाव की हैं। घटना के समय लाल रंग की साड़ी पहने हुई थीं। इधर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.