विवाहिता बेटी को पिता ने दी मुखाग्नि, पति समेत चार पर केस
महाराजगंज, अक्टूबर 3 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सोनौली कोतवाली क्षेत्र के हरदी डाली गांव निवासी लक्ष्मी (20) की संदिग्ध मौत के बाद शुक्रवार को मायके में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतका का कोई भाई न होने के कारण रोते-बिलखते पिता ने ही बेटी को मुखाग्नि दी। लक्ष्मी गुरुवार को अपने ससुराल कोल्हुई थाना क्षेत्र के भुड़कुड़वा गांव में फंदे से लटकती मिली थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया था। मामले में मृतका की मां गीता की तहरीर पर कोल्हुई पुलिस ने पति विजय, सास, ससुर और देवर के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं और 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है。
छह माह पहले अप्रैल में हुई थी शादी मृतका की मां गीता के मुताबिक उन्होंने अपनी पुत्री लक्ष्मी की शादी छह माह पूर्व अप्रैल 2026 में भुड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.