हाथरस, अप्रैल 20 -- हाथरस। शहर के कोतवाली सदर क्षेत्र के एक मोहल्ले में रविवार की शाम को उस समय हंगामा मच गया। जब एक विवाहिता प्रेमिका के घर उसका प्रेमी अपने दोस्त के साथ विवाहिता को साथ भगा ले जाने के उद्देश्य से पहुंच गया। जैसे ही विवाहिता के परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने प्रेमी को घर पर ही दबोच लिया। इससे लेकर वहां काफी शोर-गुल हुआ। शोर-गुल और हंगामा सुन आस-पास के लोग भी मौके पर एकत्रित हो गए। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना कोतवाली सदर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची भी मौके पर पहुंची गई और पूरे मामले की जानकारी करने के साथ आरोपी युवक को कोतवाली ले गई। कोतवाली सदर क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी एक विवाहिता का कोतवाली सदर क्षेत्र के ही एक मोहल्ला निवासी युवक से काफी लंबे समय से प्रेम संबंध चल रहा था। रविवार की शाम को प्रेमी अपने दोस्त क...