कौशाम्बी, अप्रैल 30 -- प्रयागराज के पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के अहमदपुर पावन गांव की सोनाली यादव ने बताया कि उसकी शादी करीब आठ महीने पहले संदीपन घाट इलाके के पैगम्बरपुर महगांव में सचिन यादव से हुई थी। आरोप है कि अब परिजनों के बहकावे में आकर पति ठीक तरीके से नहीं रख रहा है। वह आए दिन झगड़ा करता है। साथ ही रिश्ता तोड़ देने की धमकी भी देता है। पीड़िता के मुताबिक पिछले दिनों ससुर निर्भय सिंह यादव व जेठ शनि यादव ने घर से बाहर निकालकर उसकी बेरहमी से पिटाई की। इससे वह बेहोश हो गई थी। घटना की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने उसे मूरतगंज पीएचसी में भर्ती कराया था। वहां सिर पर पर आठ टांके लगे थे। अब पीड़ित महिला मायके में शरण लिए हुए है। ससुराली उसकी हाल-खबर भी नहीं ले रहे हैं। सात अप्रैल को महिला ने मामले की शिकायत एसपी सत्यनारायण प्रजापत से की थी। उनक...