धनबाद, अप्रैल 10 -- जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के जामाडोबा उर्दू स्कूल के पास रहने वाली नुसरत खातून ने गुरुवार को अपनी सास मुकेदा खातून (65), निसार अंसारी (48), असलम अंसारी उर्फ पप्पू (38) के विरुद्ध जोड़ापोखर थाना में लिखित शिकायत की है। आरोप लगाया है उक्त लोगों ने गाली गलौज करते हुए मारपीट की। सास ने बाल पकड़कर दीवार से टकरा दिया। वहीं निसार ने लोहे से रड से मारकर घायल कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...