बुलंदशहर, सितम्बर 6 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी विवाहिता ने एसएसपी के आदेश पर दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि उसका विवाह दिल्ली निवासी युवक से मई 2022 में संपन्न हुआ। अतिरिक्त दहेज में 18 लाख की गाड़ी की मांग को लेकर ससुराल वालों ने उत्पीड़न शुरू कर दिया। बताया कि उसका ससुर दिल्ली पुलिस में दरोगा है। आरोपी ससुर ने बुरी नीयत से उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। कोतवाली प्रभारी सुदेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर दिल्ली निवासी आकाश राघव, चन्द्रभान सिंह, गीता व प्रियंका के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...