रायबरेली, अप्रैल 11 -- सिंहपुर। शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के उसरहा गांव की रहने वाली पूजा मिश्रा पुत्री कमल किशोर अवस्थी ने पति व ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की ओर से दिए गए शिकायती पत्र पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसकी शादी करीब पांच साल पहले बाराबंकी जनपद के थाना असंद्रा के गांव सुब्बा का पुरवा निवासी राजन मिश्रा के साथ हुई थी। आरोप है कि पति राजन मिश्रा, सास गुड़िया मिश्रा व देवर अमन मिश्रा उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते है। पीड़िता का आरोप है कि बीती चार अप्रैल को दोपहर करीब दो बजे पति,सास व देवर ने मारपीट कर उसके कपड़े व जेवर छीन लिए और घर से भगा दिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। सूचना पर पहुंचे भाई के साथ भी अभद्रता व मारप...