शाहजहांपुर, अप्रैल 8 -- मीरानपुर कटरा। विवाहिता ने ससुराल में फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम को भेजा है। मृतका राम बेटी 22 पत्नी अमन निवासी गांव संतोषापुर बरेली जनपद के भरतपुर आरा गांव थाना भुता निवासी शंकर लाल की पुत्री है। तीन वर्ष पहले संतोषापुर गांव निवासी अमन के साथ विवाह हुआ था। मंगलवार रात विवाहिता ने गांव संतोषापुर स्थित ससुराल के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने देखा तो शोर मचा। फंदे से जब तक उतारा गया विवाहिता की मौत हो चुकी थी। सूचना पर मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गये। सूचना पर पुलिस पहुंची और जरुरी पूछताछ की। शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। मायके पक्ष के लोग दहेज को लेकर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह ने बताया शव का पीएम कराया गया है। पीएम रिपोर्ट के आ...