औरैया, मई 26 -- अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपने ससुरालीजनों पर मारपीट, गाली-गलौज और प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। औरैया जनपद के ग्राम अटा निवासी सोनी पत्नी अरुण कुमार ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी शादी मई 2014 में हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उसे लगातार प्रताड़ित करते रहे और आए दिन गाली-गलौज व मारपीट करते थे। पीड़िता का आरोप है कि प्रताड़ना से परेशान होकर वह पिछले चार माह से अपने मायके में रह रही है। उसने यह भी आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके जेवर अपने पास रख लिए हैं और वापस नहीं कर रहे हैं। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी द...