बाराबंकी, मार्च 20 -- मसौली (बाराबंकी)। विवाहिता ने ससुरालीजनों पर दहेज के लिए मारने पीटने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। जैनब बानों की शादी वर्ष 24 में मुस्लिम रिति रिवाज से थाना देवा के ग्राम तिन्दोला निवासी मो. सलमान पुत्र रईश अहमद के साथ हुई थी। जैनब बानो के पिता ने शादी में दान दहेज दिया गया था। शादी के बाद जैनब बानो अपने ससुराल में रहने लगी और एक पुत्री का जन्म भी हुआ, जो एक माह की है। आरोप है कि जैनब बानों के ससुराल वाले आये दिन दहेज कम मिलने को लेकर गाली गलौज देकर और मारपीट करते दहेज उत्पीड़न करने लगे। जैनब का कहना है कि पिता की इतनी हैसियत न होने के कारण अक्सर मेरे पति सलमान ससुर राईश अहमद, सास किस्मतुल व ननद यासमीन, मनीषा पुत्रीगण रईश अहमद व देवर रेहान मारते-पीटने के साथ दहेज के...