सहारनपुर, मार्च 11 -- बेहट। एक विवाहिता ने ससुरालियों पर मारपीट करने के साथ उसके चार माह के बच्चे को छीनने का आरोप लगाते हुए कोतवाली बेहट में पति समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। दर्ज मुकदमे में गांव जसमौर निवासी जमशैद का कहना है, कि उसकी बेटी नर्गिस बचपन से ही अपनी बहन रेशमा के पास उसकी ससुराल में शहजादपुर उर्फ ढालवाला थाना फतेहपुर में रह रही थी। दो साल पहले रेशमा ने नर्गिस की शादी कोतवाली बेहट क्षेत्र के गांव हुसैन मलकपुर निवासी अमजद के साथ की थी। उसका चार माह का बच्चा है। आरोप है, कि शादी के बाद से ही ससुराल में उसकी बेटी का शारिरिक व मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा था। छह मार्च की सुबह करीब 11 बजे उन्हें पता चला कि नर्गिस के साथ उसके पति, सास, जेठ, जेठानी व देवर मारपीट कर रहे है। इस पर उसकी बड़ी बेटी रेशमा का पति जब्बार एक अन्य व्य...