आजमगढ़, फरवरी 13 -- आजमगढ़, संवाददाता। शहर कोतवाली क्षेत्र के हरैया गांव में गुरुवार की देर शाम को विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थिति में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव घर के अंदर पंखे में साड़ी के सहारे लटका मिला। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। हरैया कोतवाली क्षेत्र के बृजेश कुमार की पत्नी 35 वर्षीया रानू देवी शुक्रवार की शाम को घर पर अकेली थी। परिवार के लोग घर से बाहर गए थे। देर शाम को करीब साढ़े छह बजे रानू देवी की जेठानी खेत से आलू लेकर घर पर रखने के लिए आई थी। देवरानी रानू का शव पंखे से लटका देख सन्न रह गई। जेठानी के शोर मचाने पर आस-पास के लोग आ गए। इस बीच किसी ने इस घटना की सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। रानू की शादी वर्ष ...