बुलंदशहर, अप्रैल 28 -- थाना क्षेत्र के ग्राम जरिया आलमपुर निवासी एक महिला ने अपने पति और सास पर दहेज उत्पीड़न और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता दिव्या ने शिकायत दी है कि उसकी शादी करीब वर्ष 2016 में हुई थी। उसके पिता द्वारा शादी के समय करीब दस लाख रुपये खर्च करने के साथ 50 गज का प्लॉट भी दिया गया था। इसके बावजूद ससुराल पक्ष और दहेज की मांग करता रहा और मुझे प्रताड़ित करता रहा। पीड़िता का आरोप है कि उसका पति आए दिन शराब के नशे में मारपीट करता है। विरोध करने पर उसका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया।पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि जब उसकी बहन घर आई तो उसके साथ भी मारपीट की गई और सास पर गला दबाने का आरोप लगाया है।थानाध्यक्ष रितेश कुमार ने बताया कि पति और सास के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू क...