प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 18 -- कोतवाली क्षेत्र के सपहाछात गांव में पारिवारिक कलह में विवाहिता ने दस वर्षीय मासूम पुत्र के साथ जहरीला पदार्थ खा लिया। इसमें विवाहिता की मौत हो गई। जबकि दस वर्षीय बालक का इलाज प्रयागराज में चल रहा है। मायके पक्ष के लोगों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सपहाछात गांव निवासी 31 वर्षीय शमला पत्नी सुनील वर्मा ने शुक्रवार रात करीब 12 बजे जहरीला पदार्थ खा लिया। आरोप है कि उसने अपने दस साल के पुत्र आर्यन को भी जहरीला पदार्थ खिला दिया।मायके पक्ष का आरोप है कि शमला का विवाह वर्ष 2016 में पट्टी क्षेत्र के सपहा छात गांव निवासी सुनील वर्मा के साथ हुआ था। मृतका का पति परदेस में ट्रक चलाता है। शादी के लगभग एक वर्ष बाद से ही पति-पत्नी के बीच लगातार विवाद चल रहा था। आए दिन होने वाले घरेलू...