जौनपुर, जनवरी 24 -- रामपुर, हिंदुस्तान संवाद। रामपुर थाना क्षेत्र के सेहरा गांव निवासी एक 45 वर्षीय विवाहिता में रायपुर गांव स्थित मायके में शुक्रवार को फांसी लगाकर जान दे दी। जान देने का कारण घरेलू कलह बताया जा रहा है। मृतका के पास 17 वर्षीय एक पुत्र और एक पुत्र है। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रामपुर थाना क्षेत्र के सेहरा गांव निवासी इंद्रजीत पटेल की पत्नी संगीता देवी बुधवार को अपने मायके रायपुर गांव में आई थी। गुरुवार की रात अचानक वह घर से गायब हो गईं। परिजनों ने रात में काफी खोजबीन की लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। शुक्रवार की दोपहर पति इंद्रजीत पटेल ने थाना पर पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार को पत्नी के लापता होने की सूचना दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करने के लिए तहरीर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.