खगडि़या, मार्च 9 -- गोगरी, एक संवाददाता गोगरी थाना क्षेत्र अंतर्गत मुश्कीपुर गांव में पति से मोबाइल बहस होने के गुस्साई पत्नी ने गले मे फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर विवाहिता की जान बचा लिया। घटना रविवार की है। परिजनों ने महिला को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। महिला की पहचान मुश्किपुर के रहनेवाले मोनी कुमारी के रूप में की गई है। बताया गया कि दो वर्ष पूर्व मोनी ने प्रेम विवाह किया था। उसका पति दिल्ली में मजदूरी करता है। रविवार को मोबाइल पर पति-पत्नी के बीच कहा सुनी हुई। इसके बाद मोनी ने गुस्से में आकर मफलर से पंखे में फांसी लगाने का प्रयास किया। हालांकि, उसी समय परिजनों की नजर उस पर पड़ गई और उन्होंने उसे बचा लिया। घटना की सूचना पर 112 पुलिस टीम और गोगरी थाना की एसआई अवंती कुमारी सशस्त्र बल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.