गिरडीह, मार्च 11 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के मछली मुहल्ला में बुधवार को एक विवाहिता ने फांसी लगाकार आत्महत्या कर ली। मृतका मछली मुहल्ला निवासी 32 वर्षीय साजिया प्रवीण पति मो. अख्तर उर्फ सोनू है। साजिया दो बेटी और एक बेटे की मां थी। साजिया ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना की सूचना मिलने पर नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह अन्य पुलिस पदाधिकारी व जवान के साथ पहुंचे और शव को फांसी के फंदे से नीचे उतरवाया। साथ ही मामले की पड़ताल की और परिजनों एवं आसपास के लोगों से घटना की जानकारी ली। इसके बाद शव को पुलिस ने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मायके वालों ने हत्या कर शव फंदे से लटकाने की जतायी आशंकाघटना की सूचना मिलने के बाद मृतका के मायके वाले भी मछली मुहल्ला स्थित उसके ससुराल पहुंच गए। मृतका स...