बरेली, अप्रैल 18 -- क्योलड़िया। गृह कलह में विवाहिता ने घर में फंदे से लटककर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।क्योलड़िया थाना क्षेत्र के नवादा इमामाबाद गांव के दीप कुमार का विवाह 10 वर्ष पूर्व नवाबगंज थाना क्षेत्र के चमरौआ गांव की सोमवती से हुआ था। शुक्रवार को दीप कुमार गेहूं काटने खेत पर गए थे। इसी दौरान सोमवती ने छत में लगे कुंडे में फंदा लगाकर जान दे दी। प्रभारी निरीक्षक वेद सिंह ने शव को पोस्टमार्टम को बरेली भेजा और बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सीओ निलेश मिश्र ने भी मौका मुआयना किया। यह भी पढ़ें- डीहपुर गांव में विवाहिता का फंदे से लटका मिला शव यह भी पढ़ें- फांसी के फंदे पर लटका मिला नवविवाहिता का शव, जांच शुरू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...