मेरठ, सितम्बर 30 -- परीक्षितगढ़ क्षेत्र के ग्राम बढ़ला आठ में बुधवार शाम एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थिति में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्र के ग्राम बढ़ला आठ निवासी सचिन पुत्र धर्मवीर मजदूरी करता है। उसकी शादी करीब छह वर्ष पूर्व हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर निवासी 32 वर्षीय निशा से हुई थी। ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार शाम निशा ने संदिग्ध परिस्थिति में अपने घर के बरामदे में लगे लोहे के कुंदे पर दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय मृतका बेटा पांच वर्षीय मयंक व एक बेटी वैष्णवी अपने दादा धर्मवीर व दादी सीमा के साथ दूसरे मकान में थे। सबसे छोटी लड़की नायरा उसके पास ही थी। वहीं मृतका निशा की ननद म...