चंदौली, फरवरी 12 -- नियामताबाद(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद अलीनगर थाना क्षेत्र के डेरवा कला निवासिनी एक विवाहिता ने अपने पति सहित छह लोगों पर केस दर्ज कराया है। विवाहिता ने अपने ससुराल वालों पर मारपीट करने और दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। अलीनगर थाना क्षेत्र के डेरवा कला की रहने वाली विवाहिता की शादी इटावा जिले में हुई है। उसका आरोप है कि दहेज के लिए उसके पति सहित परिवार के अन्य लोग परेशान करते हैं। उसने एसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई थी। एसपी के निर्देश पर विवाहिता की तहरीर पर पुलिस उसके पति, सास, ससुर, देवर और दो ननदों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.