उन्नाव, मार्च 21 -- बीघापुर। विक्रमपुर गांव की रहने वाली विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न और मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़िता मनीषा पत्नी दीपक पुत्री रामगोपाल ने पुलिस में शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। मनीषा ने बताया कि उसका विवाह मई 2022 में उसके माता-पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार लालगंज द्वितीय निवासी दीपक पुत्र छेदीलाल के साथ किया था। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज से संतुष्ट नहीं था और उसे लगातार प्रताड़ित किया जाता रहा। अतिरिक्त दहेज के रूप में सोने की चेन, अंगूठी और बाइक की मांग की जा रही थी। पीड़िता के अनुसार उसके माता-पिता द्वारा कई बार समझाने के बावजूद ससुराल पक्ष के व्यवहार में कोई सुधार नहीं हुआ। आरोप है कि 3 मार्च 2026 को पति दीपक, सास शांति और ससुर छेदीलाल ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की और कहा कि...