उन्नाव, सितम्बर 27 -- अचलगंज, संवाददाता। विवाहिता ने ससुरालीजनों पर मारपीट कर घर से निकाल देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर पति समेत 4 लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के छेरिहा गांव के रहने वाले राम कुमार ने बताया कि 2 साल पहले बेटी चांदनी की शादी थाना क्षेत्र के साहबखेड़ा गांव निवासी सतीश उर्फ चंद्र भानु के संग की थी। मगर शादी के बाद ससुराल वाले चांदनी को आए दिन प्रताड़ित करते रहते है। 25 सितंबर को पति सतीश, सास सावित्री, जेठानी मीना ने बेटी चांदनी को मारपीट कर घर से निकाल दिया। जानकारी पर चांदनी को छेरिहा गांव ले आए। लेकिन उसका पति सतीश अपने एक साथी सुमित के साथ मायके में आकर चांदनी के साथ मारपीट की। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति, सास, जेठानी समेत 4 लोगों के विरुद्ध मारपीट की धाराओं में क...