उन्नाव, जुलाई 5 -- पुरवा। विवाहिता ने पति समेत पांच ससुरालीजनों पर दहेज में बाइक व पांच लाख रुपये मांग पूरी न होने पर मारपीट व उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पीड़िता की तहरीर पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। कोतवाली क्षेत्र के कायमपुर गांव की रहने वाली आयशा ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि डेढ साल पहले नगर के जिन्दवाबाड़ी मोहल्ला निवासी सलमान के साथ निकाह हुआ था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही ससुरालीजन दहेज में पांच लाख रुपये और बाइक की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट करके ससुराल से भगा दिया और अब वह मायके में रह रही है। पीडिता की तहरीर पर पुलिस ने ससुरालीजनों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न व समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। थाना प्रभारी भुवन सिंह मौर्य ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के पर पति सलमान, ससुर रही...