हरिद्वार, जनवरी 31 -- दहेज की मांग को लेकर विवाहिता के उत्पीड़न का मामला सामने आया है। ज्वालापुर पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर उसके पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। अशमी निवासी मोहल्ला मैदानियान ज्वालापुर ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 21 मार्च 2022 को दानिश निवासी बड़ेडी राजपूताना बहादराबाद से हुई थी। लेकिन, ससुराल पक्ष ने दहेज कम होने का ताना देना शुरू किया। आरोप है कि पति और परिजन कार और फर्नीचर की दुकान खोलने के लिए पांच लाख मांगने लगे। विवाहिता ने बताया कि बेटी के जन्म के बाद उत्पीड़न और बढ़ गया। 15 सितंबर 2025 को पति और सास ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। मायके से कार और रुपये लाने तक ससुराल में नहीं घुसने देने की धमकी दी। 30 अक्तूबर को पति और सास मायके पहुंची और गाली-गलौज करते हुए तलाक की धमकी...