उरई, जून 15 -- कालपी, संवाददाता। शादी के तीन माह बाद ही विवाहिता ने पति व ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। सोमवार को कुरारा हमीरपुर निवासी आशना गुप्ता ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी शादी कालपी नगर के मुहल्ला गणेश गंज निवासी शिवम गुप्ता पुत्र राजेन्द्र गुप्ता से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही पति शिवम, देवर व सास ससुर दहेज में सोने की चेन, वाशिंग मशीन और बाइक की मांग करने लगे। परिजनों द्वारा असमर्थता जताने पर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। यह भी पढ़ें- दहेज के लिए विवाहिता का उत्पीड़न, दो लाख नकद और बुलेट की मांग का आरोप आशना का आरोप है कि विरोध करने पर उसकी बेरहमी से पिटाई की गई और पेट पर लात मारी गई। मना करने प...