विवाहिता ने पति और ससुरालियों पर गर्भपात का केस दर्ज कराया
बाराबंकी, सितम्बर 10 -- कोठी, बाराबंकी। असंद्रा थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपने पति समेत अन्य ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जबरन गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर बुधवार को असंद्रा पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। असंद्रा थाना क्षेत्र के शाहाबाद मजरे जरगावां गांव निवासी कैफा पुत्री हसीब ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका निकाह एक मई 2024 को अमेठी जिले के कस्बा व थाना फुर्सतगंज निवासी सलमान खान से हुआ था। आरोप है कि निकाह के बाद से ही पति सलमान खान, ससुर साबिर अली, जेठ इमरान, जेठानी सलमा, देवर इरफान और ननद रोशनी उससे अतिरिक्त दहेज में सोने की चेन और पांच लाख रुपये नकद मांगने लगे। वे उसे लगातार प्रताड़ित करते थे। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसके पति के किसी दूसरी महिला से अवैध संबंध भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.