मऊ, मई 15 -- पूराघाट, हिन्दुस्तान संवाद। कोपागंज नगर क्षेत्र के वाजिदपुरा मोहल्ले की रहने वाली एक विवाहिता ने अपने पति, सास-ससुर, जेठ, जेठानी और ननद पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस मामले में थाने में कार्रवाई नहीं होने पर पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की गुहार लगाई है।पीड़िता रक्षा गुप्ता ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी शादी 26 फरवरी 2024 को बलिया जनपद के फेफना थाना क्षेत्र स्थित फत्तेहपुर गांव निवासी गोपाल गुप्ता के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति गोपाल गुप्ता, सास लालमुनि, ससुर कमिन्दर गुप्ता, जेठ विष्णु गुप्ता, जेठानी सोनी गुप्ता तथा ननद रेनू गुप्ता कम दहेज को लेकर ताना मारते थे और मारपीट करते थे। आरोप लगाया कि विगत आठ मई को उसे पीटा गया तथा प...