विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खाया, मौत
बरेली, मई 28 -- नवाबगंज। एक विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नवाबगंज थाना क्षेत्र के सैदूपुर गांव के ओम प्रकाश मौर्य मजदूरी कर अपने परिवार को पालन पोषण करते हैं। इन दिनों उनके अंगूठे में चोट लग लग जाने के कारण वह घर पर रहकर इलाज करा रहे हैं। बताया जाता है कि गुरुवार को पत्नी गीता (30) से किसी बात को लेकर उनकी कहासुनी हो गई थी। जिससे नाराज होकर पत्नी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। आनन फानन उसे कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि डायल 112 की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.