विवाहिता ने खाया विषाक्त पदार्थ
गाजीपुर, जून 25 -- सैदपुर। क्षेत्र के रामपुर मांझा निवासी 45 वर्षीय विवाहिता ने अज्ञात कारणों से आहत होकर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसके बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। गंभीर अवस्था में महिला को तत्काल सैदपुर सीएचसी लाया गया, जहां उसका उपचार किया गया। गांव निवासी 45 वर्षीय विवाहिता ने परिजनों की किसी बात से आहत होकर घर में रखे विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और उसे उल्टी तथा बेचैनी की शिकायत होने लगी। महिला की हालत खराब होते देख परिजनों के होश उड़ गए। परिजन आनन-फानन में उसे लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने तत्काल उपचार शुरू किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.