जौनपुर, मार्च 8 -- बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के पूरामुकुंद गांव में शनिवार को एक विवाहिता ने जहर खाकर जान दे दी। पुलिस शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गयी है। उक्त गांव निवासी इंद्रजीत की 22 वर्षीया विवाहिता पुत्री मनीषा दोपहर बाद उस समय जहर खा लिया जब घर पर कोई मौजूद नहीं था। काफी देर बाद पता चलने पर लोग बेहोशी हालत में उसे सीएचसी ले गये। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसकी मौत हो गयी। पूछे जाने पर प्रभारी निरीक्षक शेष कुमार शुक्ल ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने हेतु एक एसआई को जिला अस्पताल भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...