विवाहिता ने खाया जहरीला पदार्थ, इलाज के दौरान मौत
बांदा, जून 19 -- बांदा। बिसंडा थाना क्षेत्र के बरौली आजम गांव में पति से विवाद के बाद एक विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उपचार के दौरान मेडिकल कालेज में उसकी मौत हो गई। विवाहिता के पिता ने ससुराल पक्ष पर पुत्री को प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए मामले की जांच की मांग की है। बरौली आजम गांव निवासी 24 वर्षीय ज्योति पत्नी रामराज ने शुक्रवार दोपहर घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन बिसंडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां जिला अस्पताल और वहां से मेडिकल कालेज भेज दिया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। विवाहिता के ससुर विष्णु करन ने बताया कि बहू बेटे में कहासुनी हुई थी जिसके बाद उसने जहरीला पदार्थ खाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.