बागपत, मार्च 12 -- बिनौली। थाना बिनौली क्षेत्र के एक गांव में गृह कलह के चलते एक विवाहिता ने फांसी के फंदे पर झूलकर आत्म हत्या करने का प्रयास किया। घर में रोज सुबह किसी ना किसी बात को लेकर झगड़ा विवाद शुरु हो जाता हैं। गुरुवार की सुबह भी झगड़े के चलते विवाहिता ने अपने आप को कमरे में बंद करके पंखे पर फांसी का फंदा लगाकर आत्म हत्या करने का प्रयास किया। परिजनों ने किसी तरह दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतारा और बड़ौत ले जाकर एक अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में विवाहिता की हालत गंभीर बताई गयी हैं। थाना पुलिस ने ऐसी किसी जानकारी होने से इंकार किया हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.