फिरोजाबाद, जनवरी 5 -- एक महिला के ससुराल में ही एक युवक से प्रेम संबंध हो गए। तीन बच्चों की मां होने के बाद भी गांव के युवक के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। प्रेमी संग गायब भी हो गई लेकिन लौटने पर पुलिस ने फिर से पति के साथ रहने को भेज दिया। आएदिन धमकियों को लेकर पति ने मायकेवालों को बुलाया। पति का आरोप है कि मायकेवालों के साथ ही उसकी पत्नी अपनी दो बेटियों और घर में रखी नकदी, आभूषणों को लेकर गायब हो गई। अब गांव से उसका प्रेमी भी गायब है। उसको आशंका है कि ससुरालियों ने ही पत्नी को गायब किया है और प्रेमी के साथ मिलकर कहीं आरोपी उसकी दोनों बेटियों की हत्या न कर दें। मामले में कोर्ट के आदेश पर विवाहिता, उसके पिता, तीन भाइयों, प्रेमी और प्रेमी के परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर नारखी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थाना नारखी में कोर्ट के आदेश पर ...